Connect with us

अपराध

आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से ग्राम नारेपार में नवनिर्मित करोड़ों रुपए के दो मंजिला ईमारत को गैंगस्टर एक्ट के तहत किया गया कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

◆उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित संगठित अपराध की रीढ पर प्रहार नीति के तहत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
◆शासन स्तर पर चिन्हित सफेदपोश माफिया/गैंगलीडर विजय मिश्रा गैंग के सक्रिय सदस्य सुरेश केशरवानी द्वारा गैंगलीडर व अपने प्रभाव का प्रयोग कर आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से ग्राम नारेपार में नवनिर्मित करोड़ों रुपए के दो मंजिला ईमारत को अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत किया गया कुर्क
◆कुर्क की गई आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला भवन की कुल अनुमानित कीमत ₹2,20,00,000/- (02 करोड़ 20 लाख रूपये)
◆गैंग लीडर/माफिया विजय मिश्रा के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के कुल 83 अभियोग हैं पंजीकृत

Loading...

भदोही: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संगठित अपराध की रीढ पर प्रहार नीति के तहत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध लगातार कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में कुख्यात/गैंगस्टर अभियुक्तों की अवैध सम्पत्ति जब्तीकरण के क्रम में मु0अ0सं0-109/2022 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम थाना गोपीगंज जनपद भदोही से सम्बंधित चिन्हित सफेदपोश माफिया/गैंग लीडर अभियुक्त विजय कुमार मिश्र गैंग के सक्रिय सदस्य सुरेश केशरवानी पुत्र देवी प्रसाद निवासी नारेपार सीतामढ़ी थाना कोइरौना जनपद भदोही द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियाबी लाभ हेतु स्वयं व गैंग लीडर के प्रभाव का प्रयोग कर आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से ग्रामसभा नारेपार उपरहार में काफी पैसा लगाकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला भवन का निर्माण कराया गया है। ताकि अपने अवैध धन को वैध रूप दे सके, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹2,20,00,000/- (दो करोड़ बीस लाख रूपये) अर्जित किया गया है। आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से क्रय की गई, उक्त सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट भदोही, श्री गौरांग राठी द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने का आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में भदोही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।
सुरेश केशरवानी उपरोक्त वर्ष 2006 से अपराध जगत में सक्रिय रहकर अपराध कारित करता रहा है। गैंग लीडर/कुख्यात माफिया विजय मिश्रा का दाहिना हाथ बनकर उसके अवैध कारोबार एवं राजनैतिक कार्यों में सहयोग करता रहा है तथा प्रभाव का प्रयोग कर अवैध धन अर्जित किया है।
गैंगलीडर/चिन्हित माफिया के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के कुल 83 अभियोग पंजीकृत हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page