Connect with us

वाराणसी

लॉन संचालकों के धैर्य की परीक्षा ना ले VDA – मृत्युंजय सोनकर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा बार-बार समाचार पत्र के माध्यम से लॉन संचालकों को जो धमकी दी जा रही है तथा आम जनता को लॉन के प्रति गुमराह किया जा रहा है वह ठीक नहीं है संगठन के द्वारा 2019 में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से कुछ लॉनो का डेमो मांगा गया था कि लगभग 1 लॉन का प्राधिकरण के हिसाब से क्या खर्चा आएगा जो अभी तक संगठन को प्राप्त नहीं हुआ।
वाराणसी मैरेज लॉन व्यापार मंडल का एक बड़ा परिवार है जिसमें पेन्ट, माली, कैटरर, बिजली, हलवाई व अन्य को मिलाकर लगभग एक लॉन से 100 से ज्यादा लोगों को काम करते हैं, इससे प्राधिकरण को समझ में आ जाना चाहिए कि यह परिवार लाखों की संख्या में है अगर वाराणसी लॉन व्यापार मंडल के आह्वान पर लोग सड़क पर आ गए तो क्या होगा और इसका जिम्मेदार कौन होगा अभी G20 शिखर सम्मेलन होना है जो बिना। व्यापार मंडल के सहयोग से संभव नहीं है यह काशी है और यह प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है जहां व्यापारियों और व्यापार मंडल के बिना कोई भी कार्यक्रम करा पाना संभव नहीं है इसीलिए वाराणसी विकास प्राधिकरण को वाराणसी मैरेज लॉन व्यापार मंडल के साथ बैठकर इस समस्या पर चर्चा कर कोई बीच का रास्ता ढूंढना होगा अन्यथा अगर सम्मेलन के बीच में कई हजारों की संख्या में व्यापारी सड़क पर आ गए तो इसकी जवाबदेही वाराणसी विकास प्राधिकरण का होगा जो जी-20 के नाम पर वर्षों पुराने व्यापार को नष्ट करने पर तुला है और चुनावी वर्ष में सरकार की छवि खराब की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page