वाराणसी
वाराणसी के बुनकरों ने फ्लैट रेट पर बिजली बिल के आदेश पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
बनारसी साड़ी उद्योग के आए अच्छे दिन, बिजली की खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी
रिपोर्ट – गौतम मिश्रा
मिर्जामुराद। बनारसी साड़ी से जुड़े दो लाख बुनकरों को सस्ते दर पर बिजली मिलेगी। कैबिनेट की बैठक में एक अप्रैल से बुनकरों के लिए बिजली की खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। साल 2019 से चली आ रही बुनकरों की मांग राज्य सरकार ने पूरी कर दी। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में एक अप्रैल से बुनकरों के लिए बिजली की खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। हालांकि शहरी व ग्रामीण बुनकरों के लिए अलग-अलग से फ्लैट रेट तय किया है। साथ ही बुनकरों से बकाया 2006 के शासनादेश के तहत ही लेने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में गुरुवार को बुनकरों ने बैठक करके योगी सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुनकरों के परिवार के बारे में सोचा। हम सभी बुनकर और बुनकर परिवार मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
सरकार के इस फैसले से दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली बनारसी साड़ी उद्योग अब और चमक बिखेरेगा। बनारसी साड़ी से जुड़े दो लाख बुनकरों को सस्ते दर पर बिजली मिलेगी। बुनकरों के हित में साल 2019 तक योजना चलाई गई थी, जिसके तहत शहरी इलाके के बुनकरों से 72 रुपये प्रति लूम और ग्रामीण इलाके के बुनकरों से प्रति लूम 42 रुपये फ्लैट रेट लिया जाता था, लेकिन इसके बाद यह रेट बढ़ता ही जा रहा था। बैठक में बुनकरों का कहना था कि सरकार ने जो रेट प्रति पावरलूम से लागू किया है उसको प्रति किलोवाट की दर से लागू करे ताकि हम छोटे बुनकरों को राहत मिल सके बैठक में मुख्यरूप से दिहाड़ी मजदूर संयोजक रामबचन,विनोद,शिवकुमार,राजेश, रमेश शिवशंकर, चटनु, संदीप,जयप्रकाश, झन्नालाल, भृगुनाथ, बाबूलाल, शशिकांत, राजनाथ, लालबहादुर, सुरेश, अनिल,आदि लोग शामिल रहे।
