वाराणसी
नगर निगम के अधिकारियों को मुंह चिढ़ाता चौकाघाट पुल का अवैध वेंडिंग जोन
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। एक तरफ जहां G 20 सम्मेलन को लेकर पूरे शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है और दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है वही चौका घाट पुल पर लगा अवैध वेंडिंग जोन नगर निगम के अधिकारियों एवं अतिक्रमण दस्ता को मुंह चिढ़ा रहा है आखिर यह अवैध वेंडिंग जोन किसके सफर लगता है इस अवैध वेंडिंग जोन के वजह से आए दिन पुल पर जाम लगता है लेकिन ना ही इस ओर पुलिस प्रशासन का ध्यान जाता है नहीं नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते का जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन कई बार प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है 1 किलोमीटर के दायरे में तीन वेंडिंग जोन होने के बाद भी आखिर किसके इशारे पर चौका घाट पुल पर यह अवैध वेंडिंग जोन फल फूल रहा है। आने वाले दिनों में जी-20 सम्मेलन के लिए काशी पधार रहे अतिथियों के स्वागत के लिए चौका घाट पुल को सजाया जा रहा है वहीं उनकी सजावट को यह अवैध वेंडिंग जोन बदसूरत बना रहे हैं।
