अपराध
मिर्जामुराद पुलिस टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कब्जे से कूट रचित नम्बर प्लेट लगी ईको स्पोर्ट कार में 216 बोतल में कुल 162 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत लगभग (1,60,000/-रुपये) बरामद
वाराणसी : अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी व अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों के विरुद्ध रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रुपापुर स्थित मंगल मोछू ढ़ाबे के पास से अभियुक्त रंजित ठाकुर पुत्र स्व0 चन्द्र किशोर को सफेद रंग फोर्ड इको स्पोर्ट कार जिसमें आगे JH 10 BA 1552 की नम्बर प्लेट लगी है तथा पीछे JH01AB 1552 की नम्बर प्लेट लगी है में से (106 रायल स्टैग व 110 बोतल रायल चैलेज) अवैध अंग्रेजी शराब कुल बरामद 216 बोतल मे कुल 162 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0032/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
