अपराध
चोरी के मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी : अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में व थानाध्यक्ष चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास सूचना के आधार पर बीएचयू अस्पताल, श्री विश्वनाथ मंदिर बीएचयू और अस्सीघाट क्षेत्रों से चोरी किये गए विभिन्न मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए सम्बन्धित अभियुक्तगण विशाल सिंह पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सादुल्लापुर चकिया वार्ड नं0) (07 माँ कालीनगर थाना चकिया जनपद चंदौली उम्र करीब 22 वर्ष, आदित्य पुत्र ललाधर निवासी पालपुर थाना सहाबगंज जनपद चंदौली उम्र करीब 27 वर्ष, सलमान खुर्शीद पुत्र हसन अली निवासी अमरा थाना चकिया जनपद चंदौली उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से व उनकी निशानदेही दो पल्सर, गाड़ी नं0 BR2456203, चेचिस नं0 MID2A11CZ5GRL 10422, इंजन नं0 DHZRGL 10426 पल्सर 150 सीसी रंग नीला तथा चेचिस नं0 MD2A1ICY IKRB05263 व इंजन नं0 DHYRKB84849 पल्सर 150 सीसी रंग काला, एक अदद KTM DUKE, रंग- ग्रे ब्लैक व ऑरेन्ज तथा दो सुपर स्पेलेण्डर, चेचिस नं0 MBLJAR037119148033, इंजन नं0 JAUSLIGH9M48058 रंग काला तथा चेचिस नं० MBLJAW090K9D67775 व इंजन नं0 JA05EGK9D16908 रंग काला के साथ मालवीय नगर सुसुवाही खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। धाना चितईपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
