Connect with us

वाराणसी

मलदहिया चौराहे पर भाजपा ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया माल्यार्पण, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मलदहिया चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस से भारत की एकता मजबूत हुई। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, राकेश जायसवाल, विकास बागी, कुंवरकांत सिंह, विवेक पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, दिनेश सिंह दीनू, मनोज सोनकर, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुशील गुप्ता, मधुप सिंह, शिवनाथ गुप्ता, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, रत्ना वर्मा, पीयूष अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page