Connect with us

वाराणसी

सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर किया गया स्मरण

Published

on

Loading...
Loading...

पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन में गोष्ठी, वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को किया याद

वाराणसी। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर इंग्लिशियालाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत किया। वहीं, इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहस से देश को वैश्विक पहचान दिलाई तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के जीवन पर महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों का प्रभाव था। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पंडित विजयशंकर पांडेय ने की तथा संचालन बैजनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. पी.एस. पांडेय, राधेलाल एडवोकेट, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, मनोज चौबे, आनंद मिश्रा, ब्रह्मदेव मिश्रा, पुनीत मिश्र, विजय कृष्ण राय ‘अन्नू’, महेंद्र चौहान, कमलाकांत पांडेय, पंकज मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय, वैभव त्रिपाठी, युवराज पांडेय और पिंटू शेख सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page