Connect with us

गाजीपुर

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने प्रयागराज रवाना हुए गाजीपुर के खिलाड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

70वीं प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बहरियाबाद, गाजीपुर। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए गाजीपुर के चयनित खिलाड़ी रवाना हो गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

गाजीपुर के करीब डेढ़ दर्जन चयनित खिलाड़ी क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों से प्रयागराज पहुंचे। खिलाड़ी वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

Advertisement

टीम में मुरलीधर राय (झारखंडेय महादेव राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शेर करीमुद्दीनपुर), नेसार अहमद (सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बहरियाबाद), अखिलेश यादव (श्री केदारनारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी) और रामअवध (डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज, यूसुफपुर, मोहम्मदाबाद) सहित अन्य चयनित खिलाड़ी शामिल हैं। टीम प्रतियोगिता में कोच और मैनेजर की देखरेख में प्रतिभाग करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page