Connect with us

गाजीपुर

6.329 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

टाडवा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल भी बरामद; एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर/मोहम्मदाबाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहम्मदाबाद पुलिस ने बुधवार को टाडवा रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.329 किलोग्राम अवैध गांजा और वीवो कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुस्सेपुर निवासी जयप्रकाश राजभर (25), पुत्र सुरेश राजभर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में मु0अ0सं0 344/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन राम बिंद, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला और कांस्टेबल दीपांशु शुक्ला शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page