Connect with us

गोरखपुर

बिजली के पोल में लगी भीषण आग, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

Published

on

Loading...
Loading...

पोल से उठीं ऊंची लपटें, दुकानदारों और राहगीरों में मचा हड़कंप; दमकल टीम ने 20 मिनट में पाया काबू

गोरखपुर। विजय चौक स्थित सिनेमा रोड पर शुक्रवार को बारिश के बीच बिजली के पोल में लगे बॉक्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पोल से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसमान में धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

Loading...

दमकल टीम ने 20 मिनट में बुझाई आग

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 20 मिनट तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, बिजली के पोल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page