Connect with us

गाजीपुर

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने प्रयागराज रवाना हुए गाजीपुर के खिलाड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगा आयोजन, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बहरियाबाद (गाजीपुर)। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली 70वीं पांच दिवसीय प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए गाजीपुर के चयनित खिलाड़ी बुधवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गाजीपुर जनपद के करीब डेढ़ दर्जन खिलाड़ी विभिन्न ट्रेनों से गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां से वे वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए। टीम का नेतृत्व क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह कर रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करें।

प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम कोच और मैनेजर की देखरेख में हिस्सा लेगी। चयनित खिलाड़ियों में मुरलीधर राय (झारखंडेय महादेव राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शेर करीमुद्दीनपुर), नेसार अहमद (सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बहरियाबाद), अखिलेश यादव (श्री केदारनारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी) और रामअवध (डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज, यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद) सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page