Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल में सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का निर्जला व्रत

Published

on

Loading...
Loading...

पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, चंद्र दर्शन के बाद खोला व्रत

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

करवाचौथ पर महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधानों में पूजा की तैयारियां कीं। बाजारों में भी रौनक रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाइयों और शृंगार के सामान की खरीदारी की। शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवाचौथ की कथा सुनकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद व्रती महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार रहा। चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

करवाचौथ को पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। पर्व के दौरान क्षेत्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page