Connect with us

भदोही

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही में पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में प्राथमिकता पर नल कनेक्शन देने के निर्देश

भदोही, 29 अक्टूबर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में निर्माण कार्यों, गुणवत्ता, जलापूर्ति व्यवस्था और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसके क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर ग्रामीण परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

सार्वजनिक संस्थानों में कनेक्शन देने पर जोर

सीडीओ ने हर घर जल योजना के तहत विद्यालयों, सामुदायिक शौचालयों, पशु चिकित्सालयों सहित अन्य सार्वजनिक संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

पेयजल परियोजनाओं में केबल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सभी ओवरहेड टैंकों (ओएचटी) पर इंडिकेटर लाइट लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने और जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने को भी कहा गया।

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सुधार के निर्देश

बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा हुई। वेलस्पन और मेसर्स जी.ए. इंफ्रा की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और ग्राम स्तर पर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते रहने को कहा। साथ ही सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को सुचारु रूप से पेयजल की सुविधा मिल सके।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जल निगम के अभियंता राजबली तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page