Connect with us

गाजीपुर

सिधौना पोखरीपुर में सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का भव्य मंचन

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा मन

सिधौना (गाजीपुर)। बाल रामलीला समिति सिधौना पोखरीपुर की ओर से बुधवार को सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने के दृश्य पर पूरा रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

रावण-बाणासुर संवाद और धनुष यज्ञ बना आकर्षण

लीला की शुरुआत स्वयंवर में पहुंचे राजाओं के परिचय से हुई। इसके बाद रावण और बाणासुर के बीच संवाद तथा भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने का प्रभावशाली मंचन किया गया। धनुष टूटने के बाद भगवान परशुराम के आगमन और लक्ष्मण के साथ उनके तीखे संवादों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। अंत में भगवान श्रीराम ने अपने विनम्र और मर्यादित व्यवहार से परशुराम को शांत कराया।

कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रपति यादव ने रामलीला के संयोजक, प्रबंधक और विशिष्ट कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक उपस्थित रहे। मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सदाचार का संदेश दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page