Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर की कंचन सोनी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाएंगी भारत का गौरव

Published

on

Loading...
Loading...

सिंगापुर से पेनांग के बीच रॉयल कैरेबियन क्रूज पर आयोजित होगा ‘मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल 2026’, 25 से अधिक देशों की प्रतिभागी लेंगी हिस्सा

गोरखपुर। शहर की प्रतिष्ठित समाजसेविका और ‘आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन’ की अध्यक्ष कंचन सोनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल 2026 (सीजन-13)’ में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि से गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी का माहौल है।

16 से 19 नवंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय आयोजन

पेजेंट्स इंडी रॉयल क्वीन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 16 से 19 नवंबर 2026 तक सिंगापुर से मलेशिया के पेनांग के बीच चलने वाले रॉयल कैरेबियन क्रूज पर आयोजित होगा। इसमें भारत, दुबई, न्यूजीलैंड, मलेशिया, सिंगापुर सहित विभिन्न देशों की 25 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।

सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जज रहने का अनुभव

कंचन सोनी पूर्व में ‘मिसेज दीवा क्वीन दुबई’ का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में गोरखपुर में राष्ट्रीय स्तर की ‘शक्ति मिसेज इंडिया 2024’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था। इसके अलावा वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुकी हैं। उनके अनुभव और विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन में जूरी सदस्य बनाया गया है।

इस मंच पर वह मिस पुर्तगाल एवं सुपरमॉडल यूनिवर्स चैंपियन डॉ. जीना रोशेल और मिसेज अर्थ इंटरनेशनल एलीट 2026 डॉ. प्रियंका शर्मा जैसी हस्तियों के साथ शामिल होंगी।

Advertisement

महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा जोर

कंचन सोनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोरखपुर और भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘ग्लोबल ब्यूटी ऑन ए मिशन’ की सोच के तहत धरती और समुद्रों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

चार दिवसीय आयोजन में अंतरराष्ट्रीय रैंप वॉक, डिजाइनर फैशन शो, टैलेंट राउंड और ग्लोबल क्राउनिंग जैसे कार्यक्रम होंगे। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारी को वैश्विक मंच प्रदान करना है।

कंचन सोनी की इस उपलब्धि पर गोरखपुर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने इसे शहर और पूरे पूर्वांचल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page