वाराणसी
शहीद के स्मृति द्वार पर नाम और तस्वीर लगाने की मांग, राघवेंद्र चौबे ने जताई नाराजगी
वाराणसी। स्मृति द्वार पर नाम छोटे अक्षरों में लिखे सरैया-1 गांव में शहीद नायक विजय प्रसाद गोंड के स्मृति द्वार पर नाम छोटे अक्षरों में लिखे जाने और तस्वीर नहीं लगाए जाने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शहीद का पूरा नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखवाने तथा उनकी तस्वीर लगाने की मांग की है।

11 मार्च 2014 को देश की सेवा में दिया था सर्वोच्च राघवेंद्र चौबे ने कहा कि शहीद विजय प्रसाद गोंड ने जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। ऐसे वीर जवान के सम्मान में किसी भी तरह की कमी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर नहीं होना चाहिए। उनकी शहादत पूरे राष्ट्र की धरोहर है।
प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि स्मृति द्वार पर शहीद का नाम और तस्वीर उचित गरिमा के साथ प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने प्रशासन से परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही स्पष्ट किया कि शहीदों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
