गोरखपुर
PET-2026 के चलते गोरखपुर में 30 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश
राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों में नहीं चलेंगी कक्षाएं
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर जनपद गोरखपुर में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी विद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), गोरखपुर कार्यालय की ओर से जारी पत्रांक मा0-3/12874-81/2026-27, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 के अनुसार, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र तथा शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-7 और कार्मिक अनुभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।
सभी बोर्डों के विद्यालय रहेंगे बंद
आदेश के तहत जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, अशासकीय मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक गतिविधियां और कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
प्रधानाचार्यों को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। जारी आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा निदेशक, लखनऊ, अपर शिक्षा निदेशक, प्रयागराज, जिलाधिकारी गोरखपुर, संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
