भदोही
भदोही में सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव बोले—नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे, गरीबों और किसानों की आवाज बने
भदोही। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को दोपहर 2:30 बजे कंसापुर, ज्ञानपुर स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में पार्टी संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।
समाजवाद और जनसेवा के प्रतीक थे नेताजी
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद के प्रतीक, संघर्ष के पर्याय और गरीबों-किसानों की आवाज थे। उन्होंने सिखाया कि राजनीति जनसेवा का माध्यम है और संघर्ष के जरिए ही बदलाव लाया जा सकता है।
समानता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता पर दिया जोर
प्रदीप यादव ने कहा कि नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। उनकी विचारधारा में समानता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता को विशेष महत्व दिया गया। उनकी विरासत उन युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
समतामूलक भारत बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने तथा मुलायम सिंह यादव के आदर्शों पर चलकर न्यायपूर्ण और समतामूलक भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक जाहिद बेग, हृदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, आरिफ सिद्दीकी, शैलेश सिंह मंटू, कमला महतो, रुद्रपति दुबे, हसनैन अंसारी, लालचंद बिंद, कल्लन यादव, डॉ. सरिता बिंद, कमलेश यादव, केशनारायण यादव, कामिल अंसारी और राजन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
