Connect with us

बलिया

सिकंदरपुर में जाम का झाम, ई-रिक्शा और अतिक्रमण से राहगीर परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

इंदिरा मार्केट, जल्पा चौक और पुलिस पिकेट बाजार में रोजाना जाम से बढ़ रही मुश्किलें, त्योहारों से पहले कार्रवाई की मांग

सिकंदरपुर (बलिया)। कस्बे में बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा, पानी सप्लाई करने वाले वाहनों और सड़क पर फैले अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इंदिरा मार्केट, जल्पा चौक और पुलिस पिकेट बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीच सड़क पर खड़े होते हैं ई-रिक्शा

स्थानीय लोगों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर सवारियां बैठाते हैं और वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं। इससे बाजार के प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। पानी सप्लाई करने वाले वाहनों की आवाजाही भी यातायात को प्रभावित करती है।

अतिक्रमण से संकरी हुई सड़क

Advertisement

डिवाइडर के दोनों ओर ठेले-खोमचे लगने और दुकानदारों द्वारा नालियों तक सामान व होर्डिंग रखे जाने से मुख्य मार्ग संकरा हो गया है। इससे वाहनों और पैदल चलने वालों को निकलने में दिक्कत होती है। अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों और संबंधित लोगों के बीच विरोध के दौरान कई बार विवाद और मारपीट जैसी स्थिति बनने की बात भी सामने आई है।

त्योहारों से पहले कार्रवाई की मांग

त्योहारों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध वाहन स्टैंड हटाने, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और व्यस्त बाजारों में ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बाजार में जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page