Connect with us

गोरखपुर

कोल्हुआ लकड़ा में योजना के कार्यों में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

तीन कार्यस्थलों पर करीब 115 मजदूरों की उपस्थिति का दावा

संतकबीरनगर/बघौली। विकासखंड बघौली की ग्राम पंचायत कोल्हुआ लकड़ा में बीवीजी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे मिट्टी पटाई कार्य में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर तीन स्थानों पर कार्य और मजदूरों की उपस्थिति को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

तीन सड़कों की पटरियों पर मिट्टी पटाई का कार्य

बताया गया कि कोल्हुआ लकड़ा में लालमन के खेत से सैलाब के खेत तक, पानी की टंकी से नरेश के खेत तक तथा धनुषधारी के घर से पुलिया तक पिच सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर मिट्टी पटाई का कार्य प्रस्तावित है। आरोप है कि तीनों कार्यस्थलों पर करीब 115 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

धरातल पर काम नहीं होने का आरोप

आरोप लगाने वालों का कहना है कि मजदूरों की उपस्थिति कागजों में दर्ज है, जबकि मौके पर मिट्टी पटाई का कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, स्थलीय निरीक्षण के दौरान भी मिट्टी पटाई का काम दिखाई नहीं दिया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

घास छुलाई का कार्य कराने की बात

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के ही मजदूरों को कथित तौर पर करीब 10 हजार रुपये में घास छुलाई का काम दिया गया है और तीनों स्थानों पर समय-समय पर यह कार्य कराया जा रहा है। योजना से संबंधित प्रदर्शन बोर्ड मौके पर नहीं लगाए जाने की बात भी सामने आई है।

Advertisement

जांच और कार्रवाई की मांग

मामले में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और सचिव की भूमिका की जांच कराने की मांग उठाई गई है। आरोप है कि योजना के धन के उपयोग में अनियमितता की जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से स्थलीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page