Connect with us

गाजीपुर

बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए पटना में लगा राहत कैंप

Published

on

Loading...
Loading...

40 परिवारों के मवेशियों की जांच कर दी गई दवाएं, पशुपालकों को भी बीमारी से बचाव की जानकारी

खानपुर (गाजीपुर)। बाढ़ की स्थिति के बीच पशुपालकों और उनके मवेशियों को राहत पहुंचाने के लिए पशुपालन विभाग सिधौना की ओर से ग्रामसभा पटना में बाढ़ राहत पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर पहुंचे। पशु चिकित्सा टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराईं।

कैंप में वेटरनरी फार्मासिस्ट कंचन और एआई टेक्नीशियन शिवबचन भारती जेपी ने पशुपालकों से मवेशियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद पशुओं की जांच कर आवश्यकतानुसार उपचार और दवाएं दी गईं। इस दौरान करीब 40 परिवारों के मवेशियों को पशु चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला।

कैंप में गाय, भैंस, पड़िया, पड़वा, बछिया, बछवा और बकरी समेत विभिन्न पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाढ़ के कारण पशुओं के रहने, चारे और पानी की व्यवस्था प्रभावित होने से उनके बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पशु चिकित्सा टीम ने पशुपालकों को मवेशियों की देखभाल और बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।

Advertisement

पशुपालकों ने बताया कि बाढ़ के दौरान इंसानों के साथ मवेशियों की देखभाल भी चुनौती बनी हुई है। ऐसे समय में गांव में ही पशु चिकित्सा कैंप लगने से उन्हें काफी सुविधा मिली। पशुओं को दूर स्थित चिकित्सालय ले जाने की परेशानी के बिना जांच और दवा उपलब्ध हो गई।

ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के लिए राहत कैंप लगाने और जरूरतमंद पशुपालकों तक उपचार व दवा पहुंचाने के लिए पशुपालन विभाग सिधौना की टीम की सराहना की। विभाग की इस पहल से बाढ़ के बीच पशुपालकों को मवेशियों के स्वास्थ्य को लेकर राहत मिली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page