Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

भांवरकोल (गाजीपुर), 9 सितंबर 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 175/2026, धारा 137(2)/87/65 बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को 9 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।

न्यायालय में पेश किया जाएगा

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, कांस्टेबल शिवम मिश्रा और कांस्टेबल अतुल यादव, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page