गाजीपुर
संस्कृत गीत में खुशी कुमारी, सामान्य ज्ञान में अंकित मौर्य प्रथम
जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, बहरूम उलूम बहरियाबाद और जीजीआईसी सैदपुर का जलवा
गाजीपुर। जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंकित मौर्य ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में जीजीआईसी सैदपुर और बहरूम उलूम संस्कृत विद्यालय बहरियाबाद के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जीजीआईसी रामपुर और जीजीआईसी महुआबाग के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सत्यवती संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक श्री उदयभान तिवारी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। मुख्य अतिथि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि देववाणी संस्कृत हमारी भाषाओं की जननी है। उत्तर प्रदेश सरकार संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सरस्वती इंटर कॉलेज सैदपुर के प्राचार्य श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव और समाजवादी पार्टी के महासचिव श्री अंजनी कुमार गौरव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सारस्वत अतिथि श्री प्रदीप राय ‘मंटू’ ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में खुशी कुमारी प्रथम, सुगंधा द्वितीय और अंतिमा तृतीय स्थान पर रहीं। आराधना, आशु और जीनत ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंकित मौर्य प्रथम, आरोही द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रहीं। मानवी, प्रिया और सौम्या ने सांत्वना स्थान हासिल किया।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. दिव्या राय, प्रवक्ता जीजीआईसी रामपुर और श्री त्रयंबक पाठक, प्रवक्ता बीआईसी सादात रहे। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में डॉ. प्रज्ञा दीक्षित, प्रवक्ता जीजीआईसी सैदपुर और श्री हामिद सिद्दीक, प्राचार्य बहरूम उलूम संस्कृत विद्यालय बहरियाबाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के आयोजक श्री चन्द्रकेश तिवारी ‘संजय’ ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि संचालन जनपद संयोजक गाजीपुर आयुष तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रवीण दुबे पंकज, चन्दन चौबे, सतेंद्र शर्मा, बिजेन्द्र बिन्द, चन्दन बिन्द, बिपिन चौबे, बिपिन यादव, श्री लल्लन तिवारी, अजीत यादव, सुनीता दुबे, संजू तिवारी, आरुषि, भोली, डॉ. सुनीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
