Connect with us

गाजीपुर

नोनहरा साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, ठगी के 4,500 रुपये वापस

Published

on

Loading...
Loading...

एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से कराई धनराशि वापस

नोनहरा/गाजीपुर। थाना नोनहरा क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी के मामले में साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के साथ ऑनलाइन फ्रॉड में ठगे गए 4,500 रुपये वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, थाना नोनहरा क्षेत्र के शक्करपुर, पोस्ट शाहबाजकुली निवासी अभिषेक पासवान पुत्र नागेन्द्र पासवान के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर 4,500 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। घटना के बाद अभिषेक पासवान ने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33107250079328 है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित प्रक्रिया के तहत MRM पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता के खाते में साइबर धोखाधड़ी की पूरी रकम 4,500 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दी।

धनराशि खाते में वापस आने के बाद शिकायतकर्ता अभिषेक पासवान ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने गाजीपुर पुलिस एवं थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन माध्यम पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page