Connect with us

गाजीपुर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 471 शिकायतें, 37 का मौके पर निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

सातों तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश**

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सातों तहसीलों में कुल 471 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 37 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

सेवराई तहसील में 102 शिकायतें

तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 102 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

सदर तहसील में 75 शिकायतें

तहसील सदर में अधिकारियों के समक्ष 75 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से 05 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

मुहम्मदाबाद में सात मामलों का समाधान

तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।

Advertisement

जमानियां में 55 शिकायतें

तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने इनमें से 06 मामलों का मौके पर निस्तारण किया।

जखनियां में 84 शिकायतें

तहसील जखनियां में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

सैदपुर में दो मामलों का निस्तारण

तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 02 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

कासिमाबाद में चार शिकायतों का समाधान

तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 04 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश

अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page