Connect with us

मिर्ज़ापुर

हथेड़ा में विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बोले- आदिवासी संस्कृति हमारी समृद्ध धरोहर, दुनिया तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी

मिर्जापुर, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को हथेड़ा स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड, हलिया में विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत और लोकनृत्य ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।

आदिवासी संस्कृति हमारी समृद्ध धरोहर : आशीष पटेल

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्रदेश और जनपदवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हथेड़ा के बिरसा मुंडा ग्राउंड में आयोजित यह कार्यक्रम केवल महोत्सव नहीं, बल्कि प्राचीन एवं समृद्ध जनजातीय सभ्यता, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आदिवासी समाज की संस्कृति को देश और दुनिया में नई पहचान मिल रही है।

गीत, नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा बनी आकर्षण

मंत्री ने कहा कि आदिवासी महोत्सव अब आदिवासी जीवन दर्शन, कला, संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। आयोजन में आदिवासी समाज की पारंपरिक वेशभूषा, गीत, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिली। इससे लोगों को जनजातीय जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिला।

भव्य जुलूस में शामिल हुए मंत्री

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल हथेड़ा से हलिया बाजार तक निकाले गए आदिवासी जुलूस में भी शामिल हुए। जुलूस में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़ों और गीतों के साथ चल रहे थे। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Advertisement

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाज के लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के संयोजक जोन अध्यक्ष जनार्दन कोल रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला सचिव विकास सोनकर समेत अपना दल (एस) के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा जोन अध्यक्ष अखिलेश बिंद, गुलाब बहादुर पटेल, विकास पटेल, सुनील कुमार पटेल, हर्षित पटेल, इंदु पटेल, शशिकांत पटेल, गौरव पटेल, शेरू पटेल, कल्पना सिंह पटेल, अजय पटेल, अजय कुमार पटेल, सोनू पटेल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page