Connect with us

गाजीपुर

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सादात पुलिस ने मखदुमपुर गांव से दबोचा, गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

पुलिस की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

सादात (गाजीपुर)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सादात थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मखदुमपुर से आरोपी को पकड़ा।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सूचना

उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम मखदुमपुर में पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान अंसारी (20) पुत्र महफूज अंसारी, निवासी ग्राम मखदुमपुर, थाना सादात के रूप में हुई है।

Advertisement

पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सादात थाने में मु0अ0सं0 175/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

एसओ तारावती देवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page