Connect with us

गाजीपुर

बाबा बैद्यनाथ की भक्ति में रंगा नंदगंज, 16 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक, बोल बम के जयघोष से गूंजा बाजार

नंदगंज (गाजीपुर)। सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार देर शाम नंदगंज बाजार के स्टेशन चौराहा से 16 सदस्यीय कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूरा माहौल शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण कर यात्रा की सफलता और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कांवरियों ने बताया कि वे सबसे पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल भरकर कांवर यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। देवघर से बासुकीनाथ और फिर ताराचंडी व तुतला भवानी धाम की यात्रा करने की भी योजना है।

यात्रा के दौरान कांवरियों के जत्थे में ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा बैद्यनाथ की जय’ के जयघोष गूंजते रहेंगे। श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभूति का विशेष अवसर है।

जत्थे में पंकज जायसवाल, सोनू बरनवाल, संतोष जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज बरनवाल, राजेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, प्रमोद पांडेय, चंदू वर्मा, राजन जायसवाल, धीरज जायसवाल, अजय सेठ, सुनील वर्मा, मनीष जायसवाल, अनिल सेठ, किशन मद्धेशिया और जय प्रकाश प्रजापति शामिल रहे। सभी श्रद्धालु नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए यात्रा पूरी करने के संकल्प के साथ रवाना हुए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page