गाजीपुर
बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार
अदालत से जारी वारंट और एनबीडब्ल्यू के बाद घरों से दबोचे गए आरोपी
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने शनिवार को छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां की टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर शैलेन्द्र बिन्द, महेन्द्र बिन्द, जयप्रकाश सिंह, राजेश उर्फ भुल्लन और दयाशंकर उर्फ डब्बू को गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय की टीम ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू और धारा 82 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी हरिनाथ राम को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन्द्र बिन्द और महेन्द्र बिन्द निवासी शेरपुर ढोटारी, जयप्रकाश सिंह और राजेश उर्फ भुल्लन निवासी शेरपुर ढोटारी, दयाशंकर उर्फ डब्बू निवासी हटवार दयाल सिंह तथा हरिनाथ राम निवासी मुबारकपुर जुगनू थाना बरेसर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी समेत संबंधित धाराओं में मामले विचाराधीन हैं। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
