गाजीपुर
पत्रकार धर्मेंद्र मिश्र ने संजय चौबे की माता के निधन पर जताया शोक
नरवर गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को ढांढस बंधाया
मरदह (गाजीपुर)। भारतीय ब्राह्मण समिति के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र मिश्र ने नरवर गांव पहुंचकर कुंवर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय चौबे की माता मिथिलेश देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में समाज और शुभचिंतक परिवार के साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर पत्रकार गोपाल पाण्डेय, ओमप्रकाश चौबे और हृदय नारायण पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मिथिलेश देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
