Connect with us

गाजीपुर

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं जलजमाव, आवास और पेंशन की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

सोनाड़ी और आलापुर में अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं, शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसा

भांवरकोल (गाजीपुर)। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को विकासखंड भांवरकोल की ग्राम पंचायत सोनाड़ी और आलापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। सोनाड़ी में खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद तथा आलापुर में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय मिश्रा ने ग्रामीणों से संवाद किया।

जलजमाव, अधूरी पानी टंकी और आवास बने प्रमुख मुद्दे

सोनाड़ी में ग्रामीणों ने सड़कों पर जलजमाव, राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास, अधूरी पानी टंकी तथा पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई गलियों की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। इस पर बीडीओ प्रेमचंद ने पंचायत सचिव पंकज कुमार त्रिपाठी को पेंशन और आवास संबंधी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की टंकी के निर्माण कार्य की प्रगति जानने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता भी की।

आलापुर में भी ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

आलापुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से अवगत कराया। एडीओ पंचायत अजय मिश्रा ने पंचायत सचिव शशिकांत को पात्रता के आधार पर आवास और पेंशन संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

चौपाल में दोनों ग्राम पंचायतों के सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page