Connect with us

मिर्ज़ापुर

साहु समाज की बैठक में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, मुआवजे की उठी मांग

Published

on

Loading...
Loading...

भामाशाह चौक और आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा

शिव शक्ति लॉन में भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा एवं युवा संघ की संयुक्त बैठक

मिर्जापुर। भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा, मिर्जापुर तथा साहु समाज युवा संघ की संयुक्त बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति लॉन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन एडवोकेट संजय गुप्ता ने किया।

सड़क हादसे में मृत पिता-पुत्र को दी श्रद्धांजलि

बैठक में जिगना-प्रयागराज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले शिव प्रसाद गुप्ता (43) एवं उनके 13 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शोकसभा आयोजित कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर विचार-विमर्श किया गया।

भामाशाह चौक और प्रतिमा स्थापना पर चर्चा

बैठक में मिर्जापुर में भामाशाह चौक के निर्माण तथा भामाशाह की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के महापुरुषों के सम्मान में ऐसे कार्य किए जाने चाहिए, जिससे नई पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सके।

Advertisement

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

बैठक में विनोद गुप्ता, अभय गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, एडवोकेट धर्मचंद साहू, प्रदीप गुप्ता, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, अजय कुमार साहू, आशीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, कपिल देव गुप्ता, धीरज साहू, विजय गुप्ता, भोलानाथ गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, रमन साहू, दिनेश कुमार गुप्ता, शुभम कुमार गुप्ता, मोहन साहू, अभिषेक गुप्ता, राजन गुप्ता, जसराज गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, अंकित कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page