Connect with us

गाजीपुर

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने किया पौधरोपण

Published

on

Loading...
Loading...

प्राथमिक विद्यालय हुरमुजपुर में लगाए फलदार पौधे, ग्रामीणों और छात्रों को दिलाया संरक्षण का संकल्प

विद्यालय विकास के लिए सहयोग का दिया भरोसा, बच्चों को बांटी पठन-पाठन सामग्री

सादात (गाजीपुर)। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय हुरमुजपुर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने आम, अमरूद सहित कई फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान रेखा सिंह ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधे के बड़ा होने तक उसकी देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

अपनी प्राथमिक शिक्षा वाले विद्यालय के विकास की पहल

ग्राम पंचायत हुरमुजपुर निवासी दिनेश कुमार सिंह वर्तमान में बुलंदशहर में एसएसपी पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की थी। अपनी जन्मभूमि और पुराने विद्यालय से जुड़ाव को देखते हुए विद्यालय के विकास के लिए यह पहल की गई।

Advertisement

इस अवसर पर रेखा सिंह ने विद्यालय के बच्चों को टॉफियां और पठन-पाठन सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने विद्यालय के विकास और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

पौधरोपण एवं सामाजिक सेवा के इस कार्यक्रम की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदयभान सिंह, सहायक अध्यापक समोद यादव, प्रतिमा, इंदु यादव, कंचन सिंह सहित शिल्पी, डिंपी, किरन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page