Connect with us

गाजीपुर

एसपी गाजीपुर ने पुलिस पेंशनरों के साथ की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

समस्याओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस पेंशनरों के साथ पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और उनकी सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पुलिस पेंशनरों की कार्यकारिणी समिति की बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें समिति के सदस्यों का चयन पेंशनरों द्वारा स्वयं किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पेंशनरों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस पेंशनर्स तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page