Connect with us

गाजीपुर

तहसील को मिली नई उपजिलाधिकारी, सुश्री निधि ने संभाला कार्यभार

Published

on

Loading...
Loading...

फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शी प्रशासन पर रहेगा विशेष जोर

जमानिया (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के आदेश के तहत हुए प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में सुश्री निधि ने गुरुवार को जमानिया तहसील की नई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम सुश्री निधि ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा राजस्व मामलों का निष्पक्ष समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।

इस अवसर पर तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page