Connect with us

बलिया

निशांत मिश्रा ‘सिकू’ बने लोजपा (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार पटेल ने की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

बैरिया (बलिया)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पंचायत बैरिया के मिश्र के मठिया निवासी निशांत कुमार मिश्रा उर्फ सिकू को खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का बलिया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की घोषणा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार पटेल ने की।

निशांत मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही बैरिया और पूरे बलिया जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में पार्टी का सकारात्मक निर्णय बताया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश पाठक के विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य जनपद बलिया के प्रत्येक क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच एवं अवसर दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। साथ ही युवाओं को खेल और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page