Connect with us

बलिया

गिट्टी लदा ट्रक एनएच पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Published

on

Loading...
Loading...

चालक को मामूली चोट, बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रकों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

फेफना क्षेत्र के नसीराबाद के पास हुआ हादसा, ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग

बलिया (फेफना)। फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नसीराबाद के सामने सोमवार सुबह करीब पांच बजे गिट्टी से लदा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि सुबह का समय होने के कारण कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक फेफना से बलिया की ओर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से चला गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना नंबर प्लेट और तेज रफ्तार से चल रहे ट्रकों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन कई ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए दौड़ते हैं, जिससे हमेशा किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

Advertisement

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page