Connect with us

बलिया

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत चितबड़ागांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

चेयरमैन अमरजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में लगाए गए पौधे

बोले— भावी पीढ़ी को स्वच्छ और हरित वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

चितबड़ागांव (बलिया)। प्रदेशव्यापी 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत रविवार को आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश और मातृ सम्मान का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारे दायित्व का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page