Connect with us

बलिया

घाघरा कटान पर सपा विधायक का सरकार पर हमला, बोले— किसानों के आशियाने बह रहे, सरकार सो रही है

Published

on

Loading...
Loading...

जियाउद्दीन रिजवी ने कहा— कई बार उठाया मुद्दा, फिर भी कटान रोकने के लिए नहीं हुई ठोस कार्रवाई** किसानों को हरसंभव लड़ाई लड़ने का भरोसा, मानसून सत्र में फिर उठाने की कही बात

बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तेज कटान शुरू होने पर समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को जारी एक प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि कटान की चपेट में आकर किसानों के आशियाने और खेती की जमीन नदी में समा रही है, जबकि भाजपा सरकार इस गंभीर समस्या के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।

विधायक रिजवी ने आरोप लगाया कि कटान प्रभावित किसानों की समस्याओं से वर्तमान सरकार का कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया, संबंधित मंत्री एवं प्रमुख सचिव (बाढ़) को लिखित शिकायतें भी दीं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कटान रोकने के लिए जो बजट उपलब्ध कराया गया था, वह आवश्यकता की तुलना में बेहद कम था। इसके बाद भी उन्होंने कई बार पत्र लिखे और हाल ही में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सपा विधायक ने कटान प्रभावित किसानों को भरोसा दिलाया कि वह उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में भी इस मुद्दे को मजबूती से सदन में उठाया जाएगा और सरकार से प्रभावी कटान निरोधक कार्य कराने की मांग की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page