Connect with us

बलिया

मदरसा दारुल ओलूम सरकार आसी में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानाचार्य मोहम्मद रहमतुल्लाह ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिक्षकों व कर्मचारियों ने लगाए छायादार और फलदार पौधे, हरित वातावरण बनाने का लिया संकल्प

सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय मदरसा दारुल ओलूम सरकार आसी में रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मदरसे के प्रधानाचार्य मोहम्मद रहमतुल्लाह ने परिसर में पहला पौधा लगाकर किया। इसके बाद शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहम्मद रहमतुल्लाह ने कहा कि लगातार बढ़ता वैश्विक तापमान मानव जीवन, वन्य जीवों और पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और शुद्ध जल उपलब्ध कराना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा पौधों का संरक्षण आवश्यक है।

उन्होंने सभी से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा भी लगाए और उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Advertisement

कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान एहसान अहमद, फिरोज अख्तर, मु. खुर्शीद, नसीम अहमद, मु. शोएब, शाहिद अली, मु. दानिश, मु. मोहासिन, वासिल अली, खुर्शीद अहमद, मु. आदिल, फसाहत हुसैन, मु. फुर्कानुल्लाह, मु. असलम, वाहिद अली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page