भदोही
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले युवक पर शांति भंग की कार्रवाई
प्लेटफॉर्म पर शोर-शराबा और अभद्र भाषा का आरोप, समझाने पर भी नहीं माना युवक
पुलिस ने हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस (शांति भंग की आशंका) के तहत किया पाबंद
ज्ञानपुर (भदोही)। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के सनकडीह गांव निवासी अजय कुमार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शोर-शराबा कर रहा था तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा समझाने के बावजूद वह नहीं माना और बदसलूकी करने लगा।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध शांति भंग की आशंका में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की।
पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन एवं शांति बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
