Connect with us

बलिया

दो माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएम को सौंपा पत्रक

Published

on

Loading...
Loading...

नगर पालिका कर्मियों के वेतन, मानदेय और पेंशन भुगतान की उठाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण के बाद से अटका भुगतान, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के दो माह से लंबित वेतन, मानदेय और पेंशन का तत्काल भुगतान कराने की मांग की।

पत्रक में बताया गया कि 2 मई 2026 को तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के अन्य जनपद स्थानांतरण के बाद से नगर पालिका कर्मचारियों का मई और जून माह का वेतन, मानदेय एवं पेंशन लंबित है। भुगतान न होने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो नगर पालिका कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिससे नगर की सफाई एवं अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

पत्रक सौंपने वालों में विनोद मिश्रा, भारत भूषण मिश्रा, अनिल राम, अजीत कुमार और अनिल कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page