Connect with us

बलिया

बैरिया में जननायक चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर वृहद पौधरोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस’ के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि, विभिन्न स्थानों पर लगाए गए छायादार व फलदार पौधे

बैरिया (बलिया)। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को बैरिया क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर को ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस’ के रूप में मनाते हुए विभिन्न संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र के कई स्थानों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत जननायक चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और विचारों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अभियान के तहत बैरिया, सोनबरसा, करमानपुर, मधुबनी और हेमंतपुर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पीपल, नीम, आम और मौलश्री के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर चंद्र बदन मिश्र, अरविंद सिंह सेंगर, निर्भय सिंह गहलौत, सीबी मिश्र, मिथलेश चौबे सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page