Connect with us

मिर्ज़ापुर

आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

नामित अधिकारी ने ली योजनाओं की जानकारी, आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी मिले अनुपस्थित

मिर्जापुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की धीमी प्रगति और प्रदेश स्तर पर जिले की खराब रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई है। पिछले सप्ताह समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी थी कि लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश यादव कार्यालय में अनुपस्थित मिले।

इसके बाद नामित अधिकारी ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चौधरी से आयुष्मान भारत योजना और जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगभग 13 लाख पात्र लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक करीब 7 लाख आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा सके हैं।

जानकारी के अनुसार जिले में 1,000 से अधिक केंद्रों को आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर कार्ड निर्माण कार्य प्रभावी ढंग से नहीं हो रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा रहे हैं, जिससे योजना की प्रगति प्रभावित हो रही है।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कुछ विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी, क्योंकि उस समय लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही थी। इसके बाद नामित अधिकारी ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक से जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की और पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को अवगत कराने के लिए रवाना हो गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page