Connect with us

भदोही

शादी का दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पीड़िता की निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाए थे फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, वायरल करने की देता था धमकी

गोपीगंज पुलिस ने मिर्जापुर तिराहे से पकड़ा, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई

गोपीगंज (भदोही)। जान से मारने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाने, जाली दस्तावेज तैयार करने और पीड़िता की निजता का उल्लंघन कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गोपीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति लगातार उसे जान से मारने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने पीड़िता के निजी डेटा और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, प्रोफाइल और दस्तावेज तैयार किए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में गोपीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मिर्जापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना गोपीगंज में बीएनएस की धारा 308(5), 352, 351(3), 336(4), 338 तथा आईटी एक्ट की धारा 66ई और 67ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी करसौता थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध विजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र गहलौत थाना गोपीगंज जनपद भदोही शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page