Connect with us

गोरखपुर

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस युवती की तलाश में जुटी

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

युवती के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे गांव निवासी सोनू पुत्र सदल उनकी 19 वर्षीय बेटी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page