वाराणसी
‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग
युवाओं की शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर केंद्रित पहल का रखा प्रस्ताव
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सोनार समाज की समस्याओं से भी कराया अवगत
वाराणसी।सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ ‘गोलू’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर वाराणसी में युवाओं की शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और समग्र विकास को केंद्र में रखकर ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया।
स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित
भेंट के दौरान जितेंद्र सेठ ने संत नरहरी महाराज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान सरकारी नीतियों से प्रभावित सोनार समाज की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया और समाज के लोगों से शीघ्र मुलाकात करने का अनुरोध किया।
युवाओं और शिल्पकार समाज के हित में पहल की उम्मीद
शुभम सेठ ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को विश्वास है कि ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन जल्द ही वाराणसी में होगा। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम युवाओं, सोनार समाज, शिल्पकारों और बुनकर समुदाय के उत्थान के साथ-साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शिव शंकर वर्मा (प्रयागराज), ओंकारनाथ सेठ (सैदपुर) और पंकज वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
