Connect with us

वाराणसी

दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Published

on

Loading...
Loading...

बाढ़ तैयारियों और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, शादी समारोह में भी होंगे शामिल

बुधवार को शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, फिर मिर्जापुर रवाना होंगे

वाराणसी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम करीब चार बजे शहर पहुंचकर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बाढ़ की तैयारियों तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

शादी समारोह में होंगे शामिल

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ

8 जुलाई की सुबह मुख्यमंत्री बड़ालालपुर स्थित टीएफसी सभागार में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए ‘कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की जाएगी।

Advertisement

मिर्जापुर के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page