Connect with us

जौनपुर

जफराबाद में पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

मासूम बच्ची की हत्या और दुष्कर्म मामले पर जताया शोक

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई कथित अमानवीय घटना के बाद सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस दौरान अजय राय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर लगातार संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण नहीं रह गया है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सरकार पर लगाए आरोप

अजय राय ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध, चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए थानों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

राम मंदिर से जुड़े मामलों का भी किया उल्लेख

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं का भी जिक्र किया और कुछ व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान, संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page